Sultanpur

पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने किया जिला अध्यक्ष का स्वागत

 

सुलतानपुर। सपा सदर जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अरुण वर्मा की तबीयत खराब होने की मिली सूचना पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव उनका हालचाल लेने उनके आवास लखनऊ पहुंचे। जिला अध्यक्ष ने पर्व विधायक का कुशल क्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पूर्व विधायक ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर मिठाई खिलाई। साथ ही पृथ्वी पाल को अध्यक्ष बनने की बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करना और आगे बढ़ाने का काम पार्टी मुखिया ने सौंपा है उस खरा ही नही उताएंगा बल्कि सारे नेताओं के साथ सामंजस्य बनाकर साथ लेकर चलने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य 2022 को पूरा करने का काम करूंगा जिससे प्रदेश में सपा की सरकार बने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बन सकें। इस मौके पर निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेश यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष त्रियोगी यादव, इन्द्र प्रसाद यादव आदि नेतागण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!