Gorakhpur

महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बांस फोड संप्रदाय के लोगों के मध्य किया भोजन एवं मास्क का वितरण

 

महिला थाना पुलिस की टीम को अपने मध्य पाकर बांस फोड संप्रदाय के लोगों के चेहरे खिल उठे

गोरखपुर
मंडल चीफ ब्युरो विनय तिवारी

गोरखपुर:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है तथा महिला थाने पर खाना बना कर जरूरतमंद लोगों के मध्य वितरित किया जा रहा है इस क्रम में आज राप्ती नगर पानी टंकी थाना शाहपुर, मारवाड़ साहब गंज मंडी के आसपास रह रहे बांस फोड़ संप्रदाय के लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक करते हुए उनके मध्य भोजन एवं मास्क वितरित किया गया साथ ही साथ उन्हें घर से बाहर निकलते वक्त मुंह पर मास्क लगाने दिन में कई बार हाथ धुलने सहित अन्य बचाव के तरीके बताए गए महिला थाना की टीम को अपने मध्य पाकर बांस फोड संप्रदाय के लोगों के चेहरे पर चमक आ गई और उन्होंने बार-बार गोरखपुर महिला थाना पुलिस को धन्यवाद कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!