सपा का महिला सम्मेलन सम्पन्न
अखिलेश के नेतृत्व में होगा प्रदेश का सर्वागीण विकास-लीलावती
अमेठी(ब्यूरो)। मिशन 2022 को लेकर समाजवादी महिला सभा पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश के सभी जिलों में जा जाकर पार्टी की नीतियों व कार्यो को बताने का कार्य कर रही है तथा पार्टी की मजबूती के लिये रात दिन ताबड़तोड़ बैठके कर रही है। महिलाओं को जागरूक करने के साथ उन्हें सपा कार्यकाल की योजनाओं की जानकारी देते हुये पार्टी प्रत्याशी को वोट देने के लिये प्रेरित कर रही है। विदित हो कि समाजवादी पार्टी मिशन 2022 को लेकर पूरी तरह से सक्रिय व चौकन्ना है जिसके सभी फ्रंटल संगठन जिले में जा जाकर पार्टी की नीतियों व कार्यो का बताने का कार्य कर रहे है। रविवार को सपा की महिला सभा का कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष एम एल सी लीलावती कुशवाहा व महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी रही। जिनका जिलाध्यक्ष राम उदित यादव व महिला सभा की जिलाध्यक्ष मीना सिंह के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अरशद अहमद ने किया। कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का फ्री का राशन नही चाहिये। समाज मे लोगो को शिक्षा, सुरक्षा व नौकरी चाहिये। इस सरकार में कमर तोड़ बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व प्रदेश की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था से आम जनता त्रस्त हो चुकी हैं। प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओ के साथ भी बड़ा जुल्म किया है। जिसकी नजीर है हाथरस काण्ड। गरीब लोगों को सरकारी राशन की दुकान से मिलने वाली चीनी व केरोसिन का तेल गायब कर दिया है। प्रदेश में बिजली गायब होकर अपना विकराल रूप धारण कर चुकी है। जनमानस अन्धेरे व गर्मी में रहने को विवश है। पूरे प्रदेश में विकास का पहिया ठप हो गया है। कानून व्यवस्था चरमरा गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने नारी सशक्तिकरण पर हमेशा जोर दिया। महिलाओ के लिये कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी। जिसमें समाजवादी पेंशन योजना, लैपटॉप, कन्या विद्याधन, महिला हेल्पलाइन आदि की तरह कई जनकल्याणकारी योजना चलाई गई जिसमें कई योजनाओं को सरकार ने द्वेषवश सत्ता में आते ही बन्द कर दिया। कुछ योजनाओ का तो नाम बदलने का कार्य किया गया है। हमें इस संकल्प के साथ इस जुल्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है। जिससे प्रदेश में अखिलेश के नेतृत्व में सरकार बने। नौकरशाही बेकसूर व्यापारियों व किसानों को मार रही हैं। उन्होंने जिला मुख्यालय के वार्ड 12 मान मिश्र का पुरवा रग्घुपुर में मृतक अंकित पाण्डेय के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी उनके दुःख की घड़ी में साथ खड़ी है। पार्टी उन्हें हरसम्भव मदद करेगी। निर्मम हत्या की बात राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुँचाया जायेगा। ज्ञात हो कि शनिवार देर रात अंकित पाण्डेय पुत्र रवींद्र पाण्डेय की रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी थी। उन्हें छुड़ाने आये दो युवकों को भी चोटे आ गयी जिनका इलाज पड़ोसी जिला रायबरेली में हो रहा है। इस मौके पर गुंजन सिंह, रेखा रावत, सुमन तिवारी, बिमलेश सरोज, अनुपमा पाठक, गीता जायसवाल, शाहिला शाहिद, रचना कोरी, पूर्व जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष तुफैल खान, चन्द्रशेखर यादव, जिला सचिव राकेश कौहार, रामकेवल यादव, अवधेश बहादुर, कैलाश यादव, छेदी लाल साथी, इजहार अहमद, मनीराम वर्मा, गिरीश, बी डी यादव, जावेद खान, मो सऊद, राम हेत, राम फेर, इसरार, अवधेश त्रिपाठी, राम धीरज यादव, देवी शरण, डॉ सी पी यादव आदि सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रहे।