उन्नाव

सी एम ओ ने कोरोना से बचने के उपाय बताए

 

शुक्लागंज (हनजला सिद्दीकी)। गंगाघाट में पी एच सी में उन्नाव सी एम ओ पहुचे और डॉक्टर आशुतोष वाष्णे से मिलकर स्वास्थ की जानकारी ली। जिसके बाद रोटरी क्लब के द्वारा डॉक्टरों व स्वास्थ कर्मियों को पी पी किट मास्क सेनेटाइजर, थर्मल मशीन उपलब्ध कराया गया। सी एम ओ आशुतोष कुमार ने बताया कि कोविड- 19 के तहत लोगो को जागरूक रहना चाहिए। कोरोना हर इंसान के अंदर है। उसे पनपने न दे और जितना हो सके अपने आपको एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रख्खे। साबुन से लगातार हाथ धोते रहे। मास्क का प्रयोग करे बे वजह घर से बाहर न निकले। उन्नाव के पूरे जिले में सैकड़ो की संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस पाए जा चुके है। जिनका इलाज चल रहा है। और जल्द स्वस्थ होंगे। इसलिए जनपद वासियो से निवेदन है कि बेवजह घरों से बाहर न निकले जरूरत होने पर बिना मास्क घर से बाहर न निकले। इस मौके प्रदीप दिवाकर, विवेक शुक्ला, अवनीश शुक्ला, अशोक त्रिवेदी योगेंद्र त्रिपाठी रितेश मिश्रा अनिल शुक्ला पंकज सेठ विनय सिंह रवि शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!