Sultanpur

सेवा दिवस के रूप में मना राहुल गांधी का जन्म दिवस

सुल्तानपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म पार्टी कार्यालय पर ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया। शुक्रवार को सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय व जनपद के सभी ब्लाको मे, लद्दाख घाटी(LAC) पर शहीद सभी जवानों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात जिले के सभी ब्लाकों सहित जिला मुख्यालय पर निराश्रित व गरीब, 5000 जरूरत मंद लोंगों को भोजन वितरित किया गया।
जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि चाइना बार्डर पर शहीद सैनिकों व शहीद सैन्य अधिकारी को पूरे जिले में कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओ द्वारा श्रद्धांजलि देकर उनकी शहादत को नमन किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता सैनिक परिवारों के घर जा कर उनका हाल समाचार ले रहे है। जनपद के सभी ब्लाको मे भूखे गरीब व निराश्रितों को भोजन बाटा जा रहा है। स्वयं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 15,00 लोगो को शहर के विभिन्न मुहल्ले, मलिन बस्तियों- डिहवा, ईदगाह, पौशाला, धोबियाना व सब्जी मंडी, अस्पताल, कोतवाली के पीछे,रोडवेज बसस्टेशन आदि भोजन वितरण किया गया। इस मौके पर तेज बहादुर पाठक, लाल पद्मकर सिंह, सुब्रत सिंह सनी,वरिष्ठ नेता मकसूद आलम, आशिक हुसैन रिजवी, सिराज अहमद भोला, मानस तिवारी, नफीस फारूकी, आर. बी. पाण्डे, बलराम तिवारी, हसनैन आलम,आरिस सिद्दीकी, विजय पाल, रमेश अग्रहरी, संतोष तिवारी, पवन मिश्रा नन्हे,फिरोज अहमद, नौशाद हुसैन खान बाबा माणिक चन्द्र,कमर खान, समर अशरफ जिलानी, गुलाम,रणवीर सिंह राणा, अनवर शाही, जनार्दन शुक्ला,डीसी पाण्डेय, कंचन सिंह, नफीसा खातून, वरुण मिश्रा, हौसिला भीम, शहीद खालिद, शक्ति प्रसाद तिवारी, अभिषेक शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, वसीम घोशी जमीदार यादव, राज देव शुक्ल राजेश तिवारी, जय प्रकाश सिंह, मारुति मंगल मिश्रा, शकील अंसारी, इसरार अहमद, कुर्बान अंसारी. आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!