Sultanpur

सैनिकों की हत्या के विरोध में चीनी राष्ट्रपति का फूंका पुतला

 

सुलतानपुर ।चीन द्वारा भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद भाजपाइयोंसुलतानपुरआक्रोश थमने का नाभाजपाइयोंसुलतानपुरम नही ले रहा है।जगह जगह बिरोध प्रदर्शन के साथ चीनी सामानों के बहिष्कार की मांग जोर पकड़ने लगी है।भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामभवन मिश्रा की अगुवाई में हरौरा बाजार में भारतीय सैनिकों की हत्या से आक्रोशित युवाओं ,स्वयं सेवी संगठनों एवं स्थानीय भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाजार में पैदल मार्च किया। पैदल मार्च के उपरांत चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम भवन मिश्रा ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश को गर्व है कि भारतीय जवानों ने चीन के 40 से अधिक जवानों को ढेर कर मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी को मुगलते मे नहीं रहना चाहिए, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जवानों का बलिदान व्यर्थ नही जायेगा। आज का भारत दुनिया के किसी भी शक्तिशाली देश को माकूल जबाब देने में सक्षम है।

कार्यक्रम को मण्डल अध्यक्ष प्रदीप पांडेय,राजमणि पांडेय जनार्दन दूबे ने भी संबोधित किया।इस मौके पर अवधेश त्यागी , वीरेंद्र चतुर्वेदी, विजय पांडेय ,राहुल पांडेय , रवि भान शुक्ल, शुभम शुक्ल, धर्मपाल तिवारी, अशोक मिश्रा ,अमरजीत मिश्र, नीरज पण्डित, बिकास पण्डित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!