HardoiUttar Pradesh

हरदोई के नवीन गल्ला मंडी पहुंचकर सपाइयों ने वितरित किया अखिलेश का संदेश पत्र

 

हरदोई ( अनुराग गुप्ता ) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा निर्देशित “समाजवादी पार्टी का आवाहन” संदेश पत्र साइकिल से हरदोई शहर स्थित नवीन गल्ला मंडी पहुंचकर किसानों, व्यापारियों को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संजय कश्यप, समाजवादी छात्रसभा के नि0 राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह आशा, सपा यूथ ब्रिगेड नि0 जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने जन-जन तक पहुंच कर संदेश पत्र की प्रतियां वितरण की।

सपा नेता पार्टी द्वारा निर्देशित समाजवादी पार्टी का आवाहन की प्रतियां घर घर तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया। सपा नेताओं ने बताया 2012 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश में जनता के लिए किए गए कार्य का उल्लेख हैं। व भाजपा ने किस प्रकार जनता को धोखा दिया उसके बारे में भी बताया। सपा नेताओं ने कहा कि सभी लोग सचेत हो जाएं भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता के साथ छलावा किया है। 2022 में इनको उत्तर प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाने का काम हम सबको करना है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा हर वर्ग के लिए कार्य किया है। समाजवादी पार्टी ने इस लॉकडाउन के चलते भी हर जरूरतमंद तक समाजवादी राहत पहुंचाने का कार्य किया है। इस मौके पर आशीष गुप्ता, अनिल कुमार, सोनू कश्यप, राहुल सिंह, प्रमोद गुप्ता, प्रेम गुप्ता, सोनू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!