Gorakhpur

निर्भया के गुनहगारों को हुई फाँसी निर्भया के परिवार को मिला न्याय बिना उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा

पंकज मोदनवाल की रिपोर्ट,


गोरखपुर आज पूरा देश निर्भया के न्याय को लेकर खुश है। मैं अपने देश की न्याय पालिका का सम्मान करती हूँ व भरोसा भी करती हूँ। लेकिन फाँसी होने में इतनी देरी व एक दरिंदे अफरोज का छूट जाना कहि न कही कमजोर लचर कानून व्यवस्था को दर्शाता हैं। निर्भया के दोषियों को फाँसी होने से अपनी खुशी ब्यक्त करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बिना उपाध्याय ने कहा कि यह न्याय की जीत हुई हैं। गुनहगारों को फाँसी होने से निर्भया के आत्मा को शांति मिलेगी। निर्भया सामुहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के गुनहगारों को फाँसी की सजा होने इस तरह के हरकत करने वालो के अन्दर डर पैदा होगा और इस तरह के काण्ड कम होंगे। गुनहगारों को सजा दिलाने के लिए कई संगठनों ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से आवाज उठाने का काम किया था वो लोग भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने साथ ही कोर्ट में इस केश को लड़ने वाली और गुनहगारों को सजा दिलाने वाली वकील सिमा समृद्धि कुशवाहा को भी बधाई दी हैं। जो सात साल से गुनहगारों को सजा दिलाने के लिए इस केश को लड़ रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!