Uncategorized

जौनपुर: पुलिस ने नही दर्ज की एफ.आई.आर. तो पति पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर

जौनपुर: पुलिस ने नही दर्ज की एफ.आई.आर. तो पति पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट

जौनपुर: पुलिस ने नही दर्ज की एफ.आई.आर. तो पति पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के चंवरी गांव मे सोमवार को पुलिस के टाल-मटोल और कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर एक दम्पती ने जहर खा लिया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहटी से नाजुक हालक को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गांव में एक दिन पूर्व जगदीश उर्फ मुन्ना दुबे की पत्नी संध्या दुबे (52) शौच के लिए गई थी। उसी समय रास्ते में कुछ लोगों की पार्टी चल रही थी। उन्हीं में किसी ने संध्या को कुछ आपत्तिनक बोल दिया जिसको लेकर विवाद बढ़ गया।
विवाद के बाद सूचना पाकर 112 पुलिस भी स्थल पर पहुंची और कुछ लोगों को पकड़ कर थाना पर ले आई। उधर जगदीश इसकी सूचना लेकर सम्बंधित पराऊगंज पुलिस चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराने गये।वहां से उन्हें बताया गया कि रिपोर्ट जलालपुर थाना पर लिखी जायेगी। इसके बाद जगदीश थाना पर गये तो उनसे कहा गया कि अब रात हो गई है, सुबह आकर रिपोर्ट लिखवाईयेगा। पी‍डित पक्ष को पता चला कि पकड़े गये आरोपितों को कुछ देर बाद थाना से छोड़ दिया गया। इसकी जानकारी जब सुबह दम्पती को हुई तो उन्होंने क्षुब्ध होकर जहर खा लिया, इसके बाद दोनों बेहोश हो गये।घटना की जानकारी पूरे गांव में जंगल की आग जैसे फैल गई। इसी दौरान सूचना पाकर एम्बुलेंस भी आ गई। फिर दोनों को रेहटी गांव स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर पराऊगंज पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने कहा कि आरोपितों को छोड़ा नहीं गया है, दोनों को पकड़कर थाना पर लाया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button