Uncategorized

मुम्बई,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले डॉ योगेश दुबे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले डॉ योगेश दुबे

रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय

मुंबई : उत्तर भारतीय महासंघ के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित डॉ योगेश दुबे ने कल लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत की। उत्तर प्रदेश से रोजगार की तलाश में अन्य प्रदेशों की ओर जाने वाले युवाओं को रोकने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने की अपील की। साथ ही मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीयों की सुरक्षा तथा आत्मसम्मान को बनाए रखने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार की प्रभावशाली भूमिका बनाए रखने का निवेदन किया। डॉ योगेश दुबे ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button