Uncategorized

मुंबई,महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण को लेकर आंदोलन की चेतावनी

महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण को लेकर आंदोलन की चेतावनी

P

रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय

मुंबई: मीरा भायंदर के शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे ने मीरा भायंदर महानगरपालिका के आयुक्त को पत्र लिखकर भायंदर पूर्व फाटक के पास पिछले 6 माह से तैयार महाराणा प्रताप की मूर्ति को जल्द से जल्द अनावरण करने की मांग की है। आयुक्त को लिखे पत्र में शैलेश पांडे ने चेतावनी दी है कि यदि वीर महाराणा प्रताप की मूर्ति का जल्द से जल्द अनावरण नहीं किया गया तो वह शिवसेना स्टाइल में आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 6 माह से तैयार वीर महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वीर महाराणा प्रताप राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम को प्रेरणा देने वाले महापुरुष रहे हैं। ऐसे में पूरे सम्मान के साथ जल्द से जल्द उनकी मूर्ति का अनावरण होना अत्यावश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button