विधायक पुत्र रुपेश सिंह और भाजपाइयों ने गरीबों में बांटा मास्क

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी की देखरेख में मोर्चा का फेस मास्क एवं सैनेटाइजर वितरण कार्यक्रम सोमवार को भी जारी रखा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामेन्द्र प्रताप सिंह राणा की अगुवाई में कोरोना वायरस से बचाव के लि 18 गांवों की गरीब बस्ती में जरूरतमंदो को 2500 मास्क व 500 सैनेटाइजर तथा सुलतानपुर विधायक सूर्यभान सिंह के संयोजन में 5000 मास्क व 300 शीशी सैनेटाइजर , इस तरह जिले की गरीब बस्तियों में सोमवार को 7500 फेस मास्क व 800 शीशी सैनेटाइजर मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के माध्यम से वितरित किया गया। वही सुलतानपुर विधायक सूर्यभान सिंह के संयोजन में 5000 मास्क और 300, सैनिटाइजर का वितरण किया गया। भाजपा नेता व विधायक सूर्यभान सिंह के पुत्र रूपेश सिंह ने किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष काली सहाय पाठक , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा , मोहित तिवारी युवा मोर्चा, गोविंद तिवारी किसान मोर्चा, प्रवीण मिश्रा युवा मोर्चा, आकाश जायसवाल नगर अध्यक्ष, दुबेपुर मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, मंगरु प्रजापति सभासद , दिनेश चौरसिया सभासद ,डॉ संतोष सिंह सभासद , दूधनाथ तिवारी,विश्वनाथ जयसवाल, विश्वनाथ यादव को लोगों को बांटने के लिए 5000 मास्क व 300 सैनेटाइजर दिया।