Lakhimpur-khiri
डॉ.केसी त्रिपाठी ने पेश की मानवता की मिसाल

सुल्तानपुर जिले के मशहूर चिकित्सको में शुमार डॉ.केसी त्रिपाठी ने मानवता की मिसाल पेश की है। सांप से डसे बच्चे का इलाज ही नहीं किया बल्कि उसकी आर्थिक मदद भी की। इकलौता अपने मां बाप का बच्चा अमेठी में ईंट भट्ठे पर कार्य कर परिवार का किसी तरह भरण पोषण करता था। साथ
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बच्चे को सोते समय विषैले सांप करैत ने काट लिया था। परिजन जब इस बच्चे को लेकर आस्था हॉस्पिटल सुल्तानपुर पहुंचे तो इसकी अंतिम सांस चल रही थी, लेकिन डॉक्टर केसी त्रिपाठी वरिष्ठ चिकित्सक के द्वारा इस बच्चे को वेंटिलेटर मशीन पर रखकर बचा लिया गया और डॉक्टर साहब ने इस की आर्थिक मदद भी किया। परिवार के लोग बहुत खुश हैं। डॉक्टर साहब एवं आस्था हॉस्पिटल के प्रति आभार प्रकट किया है।