Uttar Pradesh

देवरिया में नगर पंचायतों के उम्मीदवार घोषित, उम्मीदवारों को भाजपा जिला कमेटी की ओर से दी गयी बधाई एवं शुभकामनाएं

निर्वाण टाइम्स ब्यूरो

देवरिया। जनपद के पन्द्रह नगर पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवारों की सूची भाजपा ने रविवार शाम जारी कर दी। सभी उम्मीदवारों को भाजपा जिला कमेटी की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयीं।
जिसमें बैतालपुर से पूर्व ग्राम प्रधान स्व. ओमप्रकाश पासवान की पत्नी श्रीमती सरिता प्रकाश, मझौलीराज से रत्नेश मिश्रा, सलेमपुर से राजेश सिंह मंटू, लार से श्रीमती सरोज देवी, पथरदेवा से डा. विंध्याचल मद्धेशिया, गौरी बाजार से प्रदीप मद्धेशिया, बरियारपुर से श्री मती सरोज चौहान, मदनपुर से श्रीमती किरण सिंह, हेतिमपुर से विरेंद्र यादव, तरकुलवा से जनार्दन कुशवाहा, रुद्रपुर से श्रीमती सुधा निगम, भाटपाररानी से धीरेन्द्र गुप्ता, भटनी से बलराम जायसवाल, रामपुर कारखाना से श्रीमती शिव कुमारी देवी तथा भलुअनी से जितेन्द्र सागर को नगर पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार भाजपा ने बनाया है।

बाक्स में……

भाजपा उम्मीदवार बनने पर कार्यकर्ताओं ने दिया शुभकामना

देवरिया । अलका सिंह को देवरिया नगर पालिका से भाजपा द्वारा उम्मीदवार घोषित होने पर राघव नगर स्थित उनके आवास पर पहुच भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया।बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से निकाय चुनाव संयोजक नित्यानंद पाण्डेय, संजय राव, संजय पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, पवन मिश्र, अजय सिंह अन्नू, संजय तिवारी, प्रवीण तिवारी, अजित मिश्र, दीपक श्रीवास्तव, विक्रांत पाण्डेय, हीरा प्रसाद, गोविन्द मणि, व्यास मिश्रा, अरविन्द सिंह मामा, पुनीत सिंह, राजन सिंह, अंजली देवी, अभय सिंह आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!