Gorakhpur
सागर संस्था के संरक्षक बने अनूप जलोटा
गोरखपुर।सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था स्वर सागर संस्था के संरक्षक बने भजन सम्राट अनूप जलोटा ।स्वर सागर संस्था ने विगत दिनों संगीत के संवर्धन के लिए कई कलाकारो को गोरखपुर बुलाकर कार्यक्रम कराए है प्रमुख कलाकार बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन, ग़ज़ल सम्राट चंदनदास जी, भजन सम्राट अनूप जलोटा जी, शास्त्रीय घराने से संबंधित गायक नरेंद्र मल्होत्रा जी, रागिनी सरना जी, अंबरिस चंचल जी , अप्रमेये मिश्रा जी आदि कलाकार रहे हैं।संस्था आर वी टैलेंट हंट शो, इक उत्सव पचपन से पचपन की ओर, स्वरांजली, नवदुर्गा ,कजरी, होली,नवोत्सव आदि कार्यक्रम के माध्यम से दस हजार नवोदित कलाकारो को स्टेज प्रदान कर चुकी है। सामाजिक कार्यों में भी हमेशा संस्था का योगदान रहा है।
अनूप जलोटा जी कहा कि संस्था बहुत अच्छा कार्य कर रही है मै इस संस्था जुड़ कर पूर्वांचल में संगीत को बढाने का कार्य करूंगा और संस्था अध्यक्ष सुनिषा श्रीवास्तव को बधाई दी।