Sultanpur

“भोला” सिंह बने जिला खेल ग्रामीण प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष

जिला ओलंपिक संघ ने “भोला” सिंह को दी नई जिम्मेदारी

जिले के खिलाड़ियों में खुशी की लहर

चर्चित खिलाड़ियों ने भोला सिंह को दी बधाई

सुल्तानपुर(विनोद पाठक)। जिले के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब खेल प्रेमियों को खेल संसाधन के लिए किसी का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा। जिले के मशहूर उद्यमी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र प्रताप सिंह “भोला” जिला खेल ग्रामीण प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। भोला सिंह के अध्यक्ष बनने पर जिले के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।
गौरतलब हो कि नागेंद्र प्रताप सिंह “भोला” वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ साथ जिले के माने जाने उद्यमियों में शुमार हैं। जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए “भोला” सिंह को जिला ओलंपिक संघ ने जिला खेल ग्रामीण प्रोत्साहन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है। वैसे तो भोला सिंह काफी अरसे से खेल जगत से जुड़े हैं। 90 के दशक में वालीबॉल, क्रिकेट, जूडो-कराटे, कुश्ती संघ आदि के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। तत्समय खेल को मिले बढ़ावे पर सैकड़ों खिलाड़ियों को “जॉब”भी मिला। खेल के प्रति भोला सिंह के लगाव को देखते हुए इन्हें फिर से नई जिम्मेदारी दी गई है। भोला सिंह के जिला खेल ग्रामीण प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष मनोनीत होने पर जिले के खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ है। खिलाड़ियों का मानना है कि भोला सिंह के अध्यक्ष बनने से अब खेल से जुड़े संसाधनों की कमी नहीं रहेगी। नया दायित्व मिलने पर भोला सिंह ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए उनके स्तर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। खिलाड़ियों को तलाशा और तराशा भी जाएगा। जिससे कि उनके अंदर छुपी प्रतिभा को निखारा जा सके। जिले के चर्चित खिलाड़ी मुनेंद्र मिश्र,कोषाध्यक्ष गोलू सिंह स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब प्रबंधक,अनुपम सिंह, संजीव तिवारी एडवोकेट, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव वेद प्रकाश उपाध्याय चैंपियन आदि ने भोला सिंह के जिला खेल ग्रामीण उत्थान समिति के अध्यक्ष मनोनीत होने पर खुशी जताई है खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य व उत्थान के लिए बैठक की गई। साथ ही कार्य योजना भी बनाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!