Sultanpur

भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश की दिशा और दशा दोनों बदली : विनोद सोनकर

जन विश्वास यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता के विश्वास को बनाए रखना : भाजपा

विपक्ष जानता है वह विकास, सुशासन व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नहीं लड़ सकता चुनाव

सुलतानपुर(विनोद पाठक)।कौशांबी के सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री प्रदेश के जन विश्वास यात्रा के प्रमुख विनोद सोनकर ने कहा कि 2 जनवरी 2022 को जिले में पहुंच रही जन विश्वास यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता के विश्वास को बनाए रखना,जनता को विश्वास करने के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट करना है।वे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आरए. वर्मा की अध्यक्षता में पयागीपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय पर यात्रा से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा बूथ कमेटी से लेकर जिला के पदाधिकारी अपने मत मस्तिष्क में तैयार रखें कि आने वाले 100 दिन चैन से बैठने का समय नहीं है।आने वाले दिनों में रैली, सभा, जनसभा, रोड शो सहित पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।इन कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने के लिए सबको अपनी तय भूमिका के आधार पर परिश्रम की पराकाष्ठा करनी होगी। सांसद व राष्ट्रीय सचिव विनोद सोनकर ने कहा विपक्ष चुनाव को भटकाना व अटकाना चाहता है।विपक्ष जानता है कि वह विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा से चुनाव नहीं लड़ सकता।उन्होंने कहा आज हमारे पास 8 साल का मोदी नेतृत्व का व पौने 5 साल का योगी नेतृत्व का विकास काम है। दोनों सरकारों ने गरीबों के जन विश्वास यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता के विश्वास को बनाए रखना,रोड़ आयुष्मान कार्ड,45 करोड जनधन खाते खुलवाए हैं।उन्होंने कहा आजादी के बाद इंदिरा गांधी के नेतृत्व में सरकार ने गरीबी हटाओ का नारा दिया पर गरीबी नहीं हटा सके।आज की सरकार ने गरीबों के घर पर बिजली, पानी, शौचालय,आवास, आयुष्मान कार्ड,किसान सम्मान निधि पहुंचा कर बता दिया है कि भाजपा सरकार गरीब और किसान हितैषी सरकार है।उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सत्ता की नही गरीबों के विकास की राजनीति करती है।भाजपा सरकारों ने देश व प्रदेश की दिशा और दशा दोनों बदली है।भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए.वर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा जिले में आ रही जन विश्वास यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी की 2 जनवरी 2022 को सोनावा बॉर्डर पर 10:00 बजे यात्रा पहुंचेगी तत्पश्चात चांदा में स्वागत व सभा होगी। सभा के बाद जन विश्वास यात्रा कादीपुर पटेल चौक मोतिगरपुर होते हुए बरौसा चौराहा पहुंचेगी जहां पर स्वागत व सभा होगी।

यहां से यात्रा गोसाईगंज होते हुए गोलाघाट, बस स्टेशन, आजाद पार्क,पंचायत गेट होते हुए तिकोनिया पार्क पहुंचेगी वहां पर सभा होगी।इसके बाद यात्रा अमहट चौराहा, अकारीपुर,महेशरगंज, निगोलिया मोड़ व धम्मौर बाजार होते हुए अमेठी बॉर्डर में प्रवेश कर जाएगी।बैठक को जिला यात्रा प्रमुख आनन्द प्रकाश द्विवेदी ने भी संबोधित किया। बैठक में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.एमपी सिंह,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे,डॉ सीताशरण त्रिपाठी, सुमन सिंह,संदीप सिंह, विजय त्रिपाठी,घनश्याम चौहान,धर्मेंद्र कुमार
प्रवीण अग्रवाल,आलोक आर्य, सुनील वर्मा, कृपाशंकर मिश्रा,अरुण द्विवेदी, विनोद सिंह, रूपेश सिंह सहित जिला पदाधिकारी,मण्डल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष व यात्रा से जुड़े हुए जिम्मेदार कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!