Sultanpur

भाजपा कार्यकर्ताओं का विधायक सदर का स्वागत समारोह

सेमरी बाजार, सुल्तानपुर(संवाददाता)।चुनाव जीतने के बाद सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय के पहली बार क्षेत्र में पधारने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह का जगह जगह आयोजन किया गया।
भाजपा कार्यालय सेमरी पर सेमरी मंडल के सभी भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों,प्रधानों बीडीसी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय उर्फ राज बाबू ने पूर्व विधायक अर्जुन सिंह के साथ सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को धूप
,पुष्प अर्पित कर नमन किया।तत्पश्चात समारोह में उपस्थित लोगों ने विधायक को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। वही विधायक ने भी सभी को बारी-बारी माल्यार्पण कर सम्मानित किया। और अपनी जीत का श्रेय दिया। विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, प्रधानों, बीडीसी, जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत आप सब की जीत है। हम आपके बीच में सेवक के रूप में कार्य करते रहेंगे। आप कार्य बताएंगे हम कार्य करेंगे।किसी भी प्रकार की समस्या क्षेत्र में अगले 5 सालों में रहने नहीं पाएगी। समारोह में डॉ सीताशरण त्रिपाठी पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिकेश ओझा पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह पूर्व विधायक विजय प्रकाश सिंह रमेश अग्रहरि मीडिया प्रभारी वीरेंद्र दुबे प्रधान गंगाराम दुबे गंगाराम प्रधान जगदंबा प्रसाद सिंह गुलाब अग्रहरि परिक्रमा सिंह बृजेश सिंह प्रतिनिधि प्रधान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!