Uttar Pradesh

एक दिवसीय किसान पाठशाला में किसानों को मिला उत्तम खेती का ज्ञान

निर्वाण टाइम्स

गोंदलामऊ सीतापुर(वि.संवाद)। ब्लाक क्षेत्र के कोठावां गांव में एक दिवसीय किसान किसान पाठशाला का आयोजन शुक्रवार को पूरा किया गया। किसान पाठशाला में करीब 20 महिला और 50 पुरुषों ने प्रतिभाग किया। किसान पाठशाला में किसानों को उत्तम व सुरक्षित खेती का ज्ञान दिया। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के विषय में भी जानकारी दी गई।
साथ ही किसानों को बताया कि रवी की फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही बोरों में रखें। साथ ही बताया गया कि गोबर की खाद की उपलब्धता कम है। ऐसी दशा में जीवामृत, घन जीवामृत जैसे जैविक खेती में उपयोग किये जाने वाले फार्मुलेशन तैयार करें। बताया कि कृषि कार्य में धान व गेहूं फसल अवशेष जलाया जा रहा है। जिसके कारण वातावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ मृदा में पोषक तत्वों की बहुत अधिक क्षति होती है। साथ ही मृदा के भौतिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। फसल अवशेष जलाने से कार्बन मोनो आक्साइड, कार्बन डाईआक्साइड, सल्फर डाईआक्साइड निकलता है। इस मौके पर किसान सुनील सिंह,आकाश सिंह,मंजेश पाल,दिवाकर सिंह,ओमकार,राम प्यारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!