Gorakhpur
आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन ने जरुरतमंद बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

गोरखपुर।हर वर्ष की तरह इस गणतंत्र दिवस को भी आईएम शक्ति वूमेन फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती कंचन सोनी संस्था के अन्य कार्यकारिणी सदस्यों के साथ शहर के मिलेनियम सिटी के पीछे स्थित बंसफोर कालोनी में जाकर ,वहां के बच्चों के साथ तिरंगा फहराकर बच्चों को गणतंत्र दिवस मनाया। संस्था की अध्यक्षा ने वहां पर आये हुए बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व को विस्तार से जानकारी देने के साथ ही उन्हें पढ़ाई में हमेशा आगे रहने का मंत्र भी दिया। साथ ही वहां पर आये हुए करीब 50 बच्चों में काफी, पेन, मोजे के साथ ही मिष्ठान वितरण भी कराया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा के अतिरिक्त अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में सुनीता पांडेय, प्रज्ञा त्रिपाठी ,अंजू,सोनिका खरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।