Sultanpur

कांग्रेस से इसौली के “लाल” फिर आए चर्चा में

इसौली में फिर अपनाई पुरानी “स्टाइल”

इसौली क्षेत्र की दीवारों पर पार्टी का गुणगान
सुल्तानपुर(विनोद पाठक)। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के इसौली के “लाल” फिर चर्चा में आ गए हैं। इसौली विधानसभा क्षेत्र में अपनी पुरानी “स्टाइल” अपनाई है। क्षेत्र की दीवारों पर पार्टी के गुणगान का “स्लोगन” लिखवाने का तरीका इलाकाई लोगों को खूब भा रहा है। “जीतेगा इंडिया, सेवा करेगी कांग्रेस” के नारे और स्लोगन से इसौली के “लाल” बीएम यादव क्षेत्र में ही नहीं पूरे जनपद में चर्चा में चल रहे हैं। जिसे चुनावी “पंडित” लोकसभा चुनाव की निगाह से देख रहे हैं।
गौरतलब हो कि बीएम यादव इसौली विधानसभा क्षेत्र के अझुई के रैपुरवा के रहने वाले हैं। इसौली क्षेत्र में बीएम यादव पहचान के मोहताज नही है। क्षेत्र में इनकी अलग पहचान है। इलाकाई लोग इन्हें इसौली के “लाल” के नाम से भी जानते हैं। इनकी जन सेवा के लोग कायल भी हैं। बिना जात धर्म पूछे पीड़ितों के आंसू पोछने का कार्य करते हैं। अपने कार्य करने की ऐसी ही छाप बीएम यादव ने क्षेत्र में छोड़ रखी है, जो अपने आप मे बेमिशाल है। जब सपा की राजनीति क्षेत्र में करते थे तो सुर्खियों में रहते थे,पर सपा में मान-सम्मान न मिलने पर मन बिचलित हुआ और सपा को अलविदा कर दिए। होश संभालने से लेकर पूरी जवानी सपा को कुर्बान कर दी थी। पर “अधेला” भी न मिला। इसकी “टीस” बीएम यादव को थी। क्योंकि बीएम यादव सीधे तौर पर सपा के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े थे। केवल लालीपाप ही हाथ लगा। पर, एक कार्यकर्ता समझिए या फिर नेता को जो राजनैतिक सम्मान मिलना चाहिए था वह नही मिला। इसी से खिन्न होकर सपा छोड़ी और फिर कांग्रेस पार्टी के हो गए। कांग्रेस में जाते ही बीएम यादव को शीर्ष नेतृत्व ने “सिर आंखों” पर बैठाया ही नही,बल्कि जो तमन्ना रहखे थे, चुनाव लड़ने की, मुराद भी पूरा कर दी। 2022 इसौली विधानसभा का चुनाव भी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लड़ा। पर यह दौर पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए अशुभ साबित हुआ। पार्टी को जो उम्मीद थी,वह परिणाम पूरे प्रदेश में मंशा के विपरीत ही आया। पर कांग्रेस पार्टी अपने मिशन में पहले भी लगी थी और आज भी मजबूती के साथ लगी है। देश में “इंडिया” गठबंधन बनने के बाद सुधार भी आया है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में शिरकत भी करते हैं, और रणनीति बनाने का कार्य भी। मौजूदा समय में इसौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके बीएम यादव फिर चर्चा में आ गए हैं। बिना लाग लपेट के पार्टी प्रचार में जुट गए हैं। समूची इसौली में बीएम यादव दीवारों पर नारे लिखवा रहे हैं कि “जीतेगा इंडिया,सेवा करेगी कांग्रेस”। बीएम यादव की यह “स्टाइल” क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बीएम यादव के मन-मष्तिक में कांग्रेस पार्टी बस गई है। एक दम खुले मन के मौजी बीएम यादव कहते हैं कि खाया फल इस वृक्ष का,… किन्हौ पात,फर्ज हमारा यही है….। अर्थात पार्टी की सेवा सर्वोपरि है। मौका मिला तो… हर किसी कार्यकर्ता या नेता की इच्छा रहती है कि वह चुनाव लड़े। पर यह नही है कि पार्टी ने नही लड़ाया तो पार्टी की सेवा करूंगा और पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसे तन, मन, धन से लड़ाने का काम करूंगा। पार्टी ने जो सम्मान दिया है उसे कभी भी मैं भूल नही सकता हूँ। मेरे लिए राजनीति सत्ता पाने का अवसर नही,बल्कि सेवा करने का एक संकल्प है। बस “कांग्रेस लाओ, देश बचाओ” की कार्यशैली पर चल पड़ा हूँ। इसलिए जिस इसौली से चुनाव लड़ा, काम कर रहा हूँ। पार्टी का प्रचार प्रसार करने में जुटा हूँ। इसे नेता या पार्टी के पदाधिकारी चाहे जिस रूप में लें और देखे भी। मेरी मंशा मात्र कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना ही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!