नवगठित शहर कमेटी में पहली बार लागू हुआ “आरक्षण” फार्मूला

पदाधिकारियों के मनोनयन में रखा गया आरक्षण का “ख्याल”
राष्ट्रीय-प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी ने अनुमोदित की शहर कॉंग्रेस कमेटी
शहर अध्यक्ष ने जारी की पदाधिकारियों की सूची
सुलतानपुर(विनोद पाठक)। अभी से ही आरक्षण के फार्मूले पर कांग्रेस पार्टी चल पड़ी है। जिससे कि कोई आरोप-प्रत्यारोप न लग सके। 37 सदस्यीय जारी शहर कमेटी में आरक्षण के मुताबिक तरजीह दी गई है। जिसमे सभी जाति-वर्ग-धर्म का ख्याल रखा गया है। होशियारी के साथ बड़ा ही अजीब तरीका अपना कर कांटा बने,रोड़ों को निकाल दिया गया है। जिसकी चर्चा खुद कांग्रेस के नेता बैठक बाज स्थानों पर कर रहे हैं।
गौरतलब हो कि कांग्रेस हाई कमान संगठन को लेकर बहुत गंभीर हुआ है। सख्त निर्देश जारी किया है कि निष्क्रिय के साथ साजिश-षडयंत्र रचने वाले नेताओं को कमेटी से अलग रखा जाए,ताकि असली-नकली की पहचान आसानी से की जा सके।साथ ही आरक्षण का भी ख्याल रखे जाने का फरमान जारी किया गया था। उसी फार्मूले को शहर कमेटी के गठन में अध्यक्ष शकील अंसारी ने अख्तियार किया है। 30 जून को प्रदेश से अनुमोदित कमेटी जारी कर दी गई है। जिसमे सामान्य-11 पद 29 प्रतिशत, अल्प संख्यक-13 पद, पिछड़ी जाति-8 पद, दलित-5 पद तीनों वर्ग को मिलाकर 70 की हिस्सेदारी दी गई है। यही नही शहर कमेटी में 50 से कम उम्र की संख्या का प्रतिशत करीब 73% है। जिसमे उपाध्यक्ष-8, महासचिव-9,सचिव-16,प्रवक्ता-1, कोषाध्यक्ष-1कार्यसमिति सदस्य-2,कुल मिलाकर 37 पदाधिकारियों की सूची शामिल है। जिसमे आरक्षण कोटे का पूरा ख्याल रखा गया है। पुराने साथियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए शहर कमेटी में नए नेताओं को शामिल कर हर जाति,वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। हाई कमान से अनुमोदन के बाद जारी सूची को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं च रही हैं। कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने मनोनीत सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। आशा व्यक्त की है कि मनोनीत पदाधिकारी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बधाई देते हुए कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी में जिस तरह से सभी जातियों व महिलाओं का समावेश किया गया है,निश्चित ही कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।