Sultanpur

गायब हो रही होल्डिंग का पता लगाएंगे सपा के सियासी घोड़े

आधा दर्जन स्थानों से गायब हुई विनोद जायसवाल की होर्डिंग

जिला संगठन से सपा नेता ने की शिकायत

जिला संगठन हुआ गंभीर

सुल्तानपुर(ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव एवं सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदार विनोद जयसवाल के द्वारा लगाई गई होल्डिंग को कौन सा नेता गायब कराने का काम कर रहा है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। जब इसकी भनक जिला संगठन को लगी तो जिला महासचिव गायब हो रही सपा की होर्डिंग का पता लगाने के लिए अपने सियासी “घोड़े” छोड़ दिए हैं। सही जानकारी मिलने के बाद माना जा रहा है कि यदि अपने ही दल के पदाधिकारी गलत कार्यशैली अपनाएं हैं तो उनके ऊपर पार्टी के स्टार से कार्रवाई की जाएगी। यदि विपक्ष का कोई नेता इसमें शामिल होगा तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए रास्ता सपा अख्तियार करेगी। गौरतलब हो कि विनोद जायसवाल समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव हैं। सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदार हैं। पार्टी का माहौल बनाने के लिए विनोद जायसवाल के स्तर से पूरी विधानसभा क्षेत्र में होर्डिंग और बैनर, पोस्टर लगवाने का कार्य किया जा रहा है। बहुतेरे सारे सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग बैनर, पंपलेट विनोद जायसवाल ने सपा के लगवाए हैं। जिसमें सपा की नीतियों का वर्णन किया गया है। लेकिन कुछ लोगों को विनोद जायसवाल द्वारा लगाई जा रही होल्डिंग्स बैनर, पोस्टर “रास” नहीं आ रही है। विनोद जायसवाल ने जिला संगठन से शिकायत की है कि लगभग आधा दर्जन स्थानों से उनकी हार्डिंग को गायब कर दिया गया है। जिला संगठन ने शिकायत को गंभीरता से लिया है। जिला महासचिव सलाउद्दीन अहमद ने गायब हो रही सपा की होल्डिंग के लिए अपने सियासी “घोड़े” छोड़ दिए हैं। माना जा रहा है कि यदि अपने ही दल का कोई नेता इस तरीके का गलत कार्य किया है तो उसके पर “कतरे” जा सकते हैं। यदि विपक्ष का नेता होल्डिंग सपा की गायब कर रहा है तो उसके खिलाफ कानूनी रास्ता सपा अख्तियार करेगी। फिलहाल विनोद जायसवाल के द्वारा नगर क्षेत्र में आधा दर्जन के आसपास लगवाई गई होल्डिंग्स गायब हो गई है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!