Sultanpur

सुलतानपुर विधायक विनोद सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बल्दीराय तहसील के सराय गोकुल और मायंग राजस्व निरीक्षक क्षेत्र को सदर तहसील से जोड़ने का किया अनुरोध

सुलतानपुर(ब्यूरो)। विधानसभा से विधायक चुने जाने के बाद पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने लोगों से किये गए वायदों पर अमल लाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जिले की बल्दीराय तहसील के सराय गोकुल और मायंग राजस्व निरीक्षक क्षेत्र को सदर तहसील में जोड़ने के लिये सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। विनोद सिंह की माने तो नवसृजित तहसील बनाये जाने के बाद सराय गोकुल और मायंग राजस्व निरीक्षक क्षेत्र को बल्दीराय तहसील में जोड़ दिया गया। जबकि बल्दीराय तहसील की अपेक्षा सदर तहसील से इन क्षेत्रों की दूरी बेहद कम है। जिसको लेकर ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके थे।बीते विधानसभा चुनाव में इन इलाकों में रहने वाले लोगों ने भी पूर्व मंत्री विनोद सिंह के सामने भी ये मुद्दा उठाया था, जिसपर विनोद सिंह ने इन क्षेत्रों के लोगों को आश्वस्त किया था। इसी पर अमल करते हुये विधायक विनोद सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और आज लखनऊ पहुंच कर उनके प्रमुख सचिव को सौंप कर ग्रामीणों की जायज मांग पूरा करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!