Uttar Pradesh

रेल मार्ग की स्वीकृति पर ब्लाक प्रमुख ने बांटी मिठाइयां, किया खुशी का इजहार

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रयास से रेल मार्ग से जुड़ेगा महराजगंज

•रेल मार्ग की स्वीकृति पर पनियरा ब्लाक प्रमुख ने भाजपा कार्यकर्ताओं ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित क्षेत्र के लोगों में बांटी मिठाई

पनियरा : महराजगंज जनपद को रेल लाइन से जोड़ने के लिए काफी दिनों से चली आ रही मांग को भारत सरकार के वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रयास से पूरा किया जा सका है।आनंदनगर घुघली वाया महराजगंज तक रेल मार्ग स्वीकृत कराने पर पनियरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। बता दें कि पनियरा ब्लाक प्रमुख व प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल ने प्रेस वार्ता कर मंगलवार को पनियरा विकासखंड के प्रमुख कार्यालय में ब्लाक प्रमुख व प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल ने क्षेत्र से आये तमाम ग्राम प्रधानगण, बीडीसी सदस्यगण और आम नागरिकों को मिठाई खिलाकर इस सराहनीय कार्य के लिए वित्त राज्य मंत्री सांसद पंकज चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस मौके पर पनियरा ब्लाक प्रमुख ने कहा कि एक लंबे समय से महराजगंज जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए काफी लम्बे समय से मांग चल रहा था जो अब जाकर पूरा हुआ है।महराजगंज रेल मार्ग से क्षेत्र के नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी ।इसकी स्वीकृति केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के सहयोग से भारत सरकार ने देने का काम किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का धन्यवाद है जिन्होंने विशेष ध्यान देकर इस लाइन की स्वीकृत करने का काम किया है।
जिसके लिए हम पनियरा की जनता की तरफ से वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को बधाई देते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री बबलू यादव, पनियरा मंडल अध्यक्ष रुपेश शर्मा, मुजुरी मंडल अध्यक्ष शेषनाथ उर्फ गुड्डू सिंह, पनियरा ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश सिंह, पुर्व ब्लाक प्रमुख जयनाथ सिंह, अमरनाथ निषाद ( जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी), राजेश कुमार पाल प्रधान, पनियरा क्षेत्र पंचायत सदस्य गण,गणेश प्रजापति, पल्टन चौहान,आलोक कुमार, कन्हैयालाल यादव, नीरज कुमार, मनोज कुमार यादव, सुनील कुमार,डबलू राजभर, सुनील कुमार गुप्ता, बबलू कुमार, सहित पनियरा क्षेत्र के लोगों ने खुशी का इजहार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!