SITAPUR

घास लेने गए बालक का शव पेड़ से लटका मिला

निर्वाण टाइम्स
सकरन सीतापुर(आलम अंसारी)। खेत को घास लेने गए किशोर का शव पेड़ की डाल से लटकता पाया गया। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनपुरिया निवासी बदलू का लड़का विष्णु उम्र 14 वर्ष बीते शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे जानवर को खिलाने के लिए खेत को घास लेने गया था, जोकि लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन किया तब शनिवार को तड़के सुबह गांव के उत्तर खेत मे लगे आम के पेड़ से शव को लटकते पाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के दोनों हाथ पैर बंधे हुए थे। जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक उपरोक्त तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी सकरन घनश्याम राम मय पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुचे। सनसनी खेज वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक बिसवां अभिषेक प्रताप सिंह अजेय ने बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विक्षेदन हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। परिजन हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं। मामले में थाना प्रभारी घनश्याम राम ने बताया कि फौती सूचना मिली है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। बिसरा जांच के बाद केमिकल एग्जामिनर की रिपोर्ट उपरांत मौत के कारणों के स्पष्ट होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!