Gorakhpur

द रेडियंट रिजॉर्ट में ‘मशहूर क्या हुए’ एल्बम का हुआ लॉन्चिंग

अपने हुनर को निखारना ही जीवन की सबसे बड़ी कला है जो मैने किया – विक्की यादव

गोरखपुर(सौम्या दीक्षित/हिमांशु श्रीवास्तव)।गोरखपुर का नाम रोशन कर रहे एक्टर विक्की यादव डिजिटल हेड के रूप में बड़ा मुकाम हासिल करने के साथ ही साथ समय-समय पर एक्टिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में बॉलीवुड के फेमस सिंगर सलमान अली की आवाज में गाया हुआ, विक्की यादव और नंदिनी शर्मा के लाजवाब अभिनय से सजा हिंदी वीडियो सांग ‘मशहूर क्या हुए’ गोरखपुर के रेडिएंट रेसॉर्ट में ग्रैंड लांचिंग किया गया। इस गाने में मेन लीड एक्टर विक्की यादव हैं और उनके साथ फेमस एक्ट्रेस नंदिनी शर्मा अपनी खूबसूरत अदा का जलवा बिखेर रही हैं। इस गाने का फिल्मांकन बिग लेबल पर किया गया है, जोकि वीडियो में दिख रहा है। वीडियो में विक्की यादव और नंदिनी शर्मा की रोमांटिक जोड़ी काफी अक्ट्रेक्टिव लग रही है। यह गाना राजस्थान के कई भव्य लोकेशन पर पिक्चराइजेशन किया गया है।
गाने के बोल काफी सरल और मधुर है -‘मशहूर क्या हुए कि मगरूर हो गए, मजबूर क्या हए कि तुम दूर हो गए…’
इस गाने में रोमांटिक और सैड मूड दो शेड्स दिखाया गया है। इस गाने को इंडियन आईडल विनर सलमान अली ने मधुर स्वर में गाया है। गाने की सिंगिंग और म्यूजिक का कमाल का तालमेल है। यह देखने और सुनने में बहुत ही अच्छा लगता है।

कौन है विक्की यादव ?

विक्की यादव सी एम सिटी गोरखपुर के रहने वाले है और उनकी ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई गोरखपुर से ही पूरी हुई, उसके बाद ये मुंबई चले गए और वहां से अपने करियर की शुरुआत करी। सन् 2014-2015 से ” मैंस ऑर्बिट एंटरटेनमेंट” की शुरुआत किया
और 2021 में पहला एल्बम “आदत” लॉन्च किया जिसमे ऑडियंस का बहुत सपोर्ट मिला, इसके बाद ही 2023 में अपना दूसरा एल्बम सलमान अली द्वारा गया हुआ गाना “मशहूर क्या हुए” की लॉन्चिंग की जिसमे लिड रोल में नंदनी शर्मा के साथ अपनी भूमिका निभाई।

नंदनी शर्मा जो मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखती है इनकी सारी पढ़ाई भोपाल से ही हुई पी एच डी की छात्रा है, इनका सपना डॉक्टर बनने का है इन्होंने जिस प्रकार अपने सपने को पूरा करने के लिए एक तरफ तो अपने पढ़ाई पर फोकस किया और अपने एम एस सी बैच की टॉपर भी रही और दूसरी तरफ इन्होंने अपने टैलेंट पर भी फोकस किया और एक्टिंग में भी अपने करियर की शुरुआत की, पत्रकार से वार्ता के दौरान इन्होने अपने इस सफर की शुरुआत का पूरा श्रेय अपने भाई नितेश शर्मा, जो खुद भी एक एक्टर है, को देते हुए बताया किस तरह उन्होंने कोविड टाईम में जब पूरे भारत में लॉकडाउन था लोग अपने घरों से निकलने से डरते थे लोगो के मन में कोविड का खौफ था, तो नंदिनी ने उनके लिए वीडियो बनाया जिससे लोगो को एंटरटेनमेंट करें बहुत जल्द ही इनके वीडियो को ऑडियंस द्वारा पसंद किया जाने लगा इनके इस सफर में बहुत सी कठिनाइयां आई लेकिन उन्हें पार करते हुए ये आगे बढ़ी और और आज अपना 12वा एल्बम “मशहूर क्या हुए” में विक्की यादव के साथ लिड एक्ट्रेस के रोल में एक रोमांटिक गाना में अपनी भूमिका निभाई।

शुजाय रिकॉर्ड्स एंड शुभम सिंह प्रेजेंट्स वीडियो सांग ‘मशहूर क्या हुए’ के वीडियो डायरेक्टर विभांशु तिवारी हैं, जिन्होंने बहुत ही बेहतरीन डायरेक्शन दिया है। प्रोड्यूसर शुभम सिंह हैं, जिन्होंने इस गाने पर काफी खर्च किया है। गीतकार सोनू सरगम ने यह गीत लिखा है, जिसे म्यूजिक दिया है। संगीतकार अभिजीत गडवे हैं। डीओपी वज़ीर आर्ट, कोरियोग्राफर रौनक राउत, मैनेजर राहुल रजत, एडिटर आर निंजा हैं डीआई योग मोशन पिक्चर ने किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!