Basti
करंट लगने से युवक की मौत

बस्ती(रुबल कमलापुरी)। लॉकडाउन में दिल्ली से लौटे संतोष उपाध्याय (उम्र 32 वर्ष) की गुरुवार सुबह बस्ती में अपने घर पर करंट लगने से मौत हो गई। सुबह बिजली बोर्ड में तार लगा रहा था। घटना बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेठा गांव की है। अयोध्या प्रसाद उपाध्याय का बेटा संतोष उपाध्याय दिल्ली में नौकरी करता था। लॉकडाउन में घर लौट आया था। गुरुवार सुबह किसी काम से बिजली के बोर्ड में तार लगा रहा था तभी उसे करंट लग गया। परिवारीजन उसे लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। संतोष अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।