Basti

जुल्म का जबाब सेवा से देगी कांग्रेस, 6 जून से चलेगी महारसोई-अंकुर वर्मा

 

बस्ती( रुबल कमलापुरी ) ।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर प्रदेश की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोटा है किन्तु कांग्रेस इस उत्पीड़न का जबाब सेवा से देगी। पत्रकारों से बातचीत में अंकुर वर्मा ने कहा कि कोरोना के संकट काल में कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की सेवा में बढ़ चढकर योगदान दे रहे हैं। बताया कि 6 से 12 जून तक ‘कांग्रेस का सिपाही, मजदूर का भाई’ संकल्प के साथ अजय लल्लू की महारसोई का संचालन करते हुये सेवा सत्याग्रह किया जायेगा। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष के रिहाई की मांग को लेकर समूचे प्रदेश में 25 लाख से अधिक लोगोें को शारीरिक दूरी का पालन कराते हुये भोजन कराने के साथ ही 10 लाख पोस्टर लगाया जायेगा। कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने पत्रकारों के सवालों का उत्तर देते हुये कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का अपराध सिर्फ इतना है कि उन्होने मजदूरों के दर्द को समझा और राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की पहल पर 1 हजार बस चलाने के लिये अनुमति मांगी। जिस पहल पर भाजपा सरकार को खुश होना था उसे भाजपा ने अपराध मान लिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया और प्रदेश के सैकड़ो कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें लाद दिये गये। कहा कि इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है। भाजपा के जुल्म का जबाब सत्याग्रह और सेवा से दिया जायेगा। कांग्रेस के पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि जुल्म, अत्याचार करने वाली सरकारों के दिन लम्बे नहीं होते। भाजपा लोकतांत्रिक, संवैधानिक परम्पराओं का गला घोट रही है। वक्त आने पर देश, प्रदेश की जनता इसका मुंहतोड़ जबाब देगी। पूर्व विधायक राम जियावन, प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस उत्पीड़न से डरने वाली नही है। सत्याग्रह और सेवा के माध्यम से अन्याय का मुखर विरोध किया जायेगा। प्रेस वार्ता में ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ मो. रफीक खान, विश्वनाथ चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, सेवा निवृत्त कर्नल अभय सिंह, सचिन शुक्ल, प्रशान्त पाण्डेय, अतीउल्ला सिद्दीकी, अनिल भारती, अलीम अख्तर आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!