Basti

भाजपा नगर अध्यक्ष ने प्लास्टिक काम्पलेक्स में रोपे नीम, आम, तुलसी के पौधे लगाये

 

बस्ती( रुबल कमलापुरी )। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू के संयोजन में शुक्रवार को पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल के निर्देश की कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्लास्टिक काम्पलेक्स इण्डस्ट्रीयल ऐरिया के परिसर में नीम, तुलसी और आम के पौध रोपे गये। भाजपा नेता नन्द किशोर साहू ने पौधरोपण और स्थानीय लोगों में पौध वितरित करते हुये कहा कि पर्यावरण बिगड़ने के कारण ही पूरी दुनियां आज कोरोना जैसे खतरनाक वायरस का सामना कर रही है। उन्होने लोगों का आवाहन किया कि पौध रोपण के साथ ही लगाये गये पौधों की सुरक्षा भी करें। नीम और तुलसी का विशेष महत्व है। प्लास्टिक काम्पलेक्स इण्डस्ट्रीयल ऐरिया के परिसर में नीम, तुलसी और आम के पौध रोपने एवं वितरण में सुनील कुमार गुप्ता, रमेश कुमार गुप्ता, प्रभुजीत सिंह, विजय कुमार, भल्लू, झिनकान, गौरव साहू, अनिल कुमार आदि ने योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!