भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति का फूँका पुतला
बस्ती(रुबल कमलापुरी)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री की अगुआई में चीनी सैनिकों के द्वारा किये गये कायतरपूर्ण हरकत के खिलाफ चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन किया और नारेबारी कर घोर विरोध किया गया। भीड़ को सम्बोधित करते हुये जतिन गौड़ ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के नव निर्माण में बाधा बन रहे, पड़ोसी देश जो कुकृत कार्य हमारे देश के सैनिकों के साथ कुठाराघात किया है। हम अपने वीर सैनिको के सम्मान में एक मिनट का मौन रख कर अपने देश के शहीद जवानों को श्रद्वांजली अर्पित कर चीनी राष्ट्रति शी जिनपिंग का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शित कर रहे है। नगर अध्यक्ष ऋषभ श्रीवास्तव ने कहा कि हम भारत के नागरिकों से यह निवेदन करना चाहते है चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार कर स्वदेशी सामानों को अपनाये जिससे की चीन की आर्थिक गलियारें को कमजोर किया जा सके और भारत के सामने सर उठाने की हिम्मत न कर सके। आज का भारत सन् 1962 का भारत नहीं है मोदी जी के नेतृत्व में भारत मजबूत स्थिति में है और चीन के इस दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देनें के लिए मोदी जी से आह्वाहन किया गया है। इस अवसर पर आलोक शुक्ला नगर मंत्री, संतोष भारद्धाज उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा, प्रिन्स बरनवाल, मयंक श्रीवास्तव, वरून उपाध्याय, मोबिन अली, अखिलेश राज,, रतन मद्धेशिया, उमर फारूख खान, निजाम खान, सूरज गौड़, भानू बरनवाल, राहुल चैधरी, पिंकू गुप्ता, आकिब खान, रोहित गौड़, दीपक शर्मा, ऋषभ त्रिपाठी आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।