मुंबई,राम नाईक ने किया राम सिंह की पुस्तक “जय भारत ,जय हिंदुस्तान” का लोकार्पण

राम नाईक ने किया राम सिंह की पुस्तक “जय भारत ,जय हिंदुस्तान” का लोकार्पण
रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय
मुंबई ,उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाईक ने पिछले दिनों मालाड पश्चिम के डी जी खेतान इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार राम सिंह की पुस्तक जय भारत जय हिंदुस्तान का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जे पी सिंह की पुस्तक जीवन संघर्ष का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ शीतला प्रसाद दूबे ने किया तथा कार्यक्रम का सुंदर संचालन महापौर पुरस्कृत शिक्षक शरद सिंह ने किया। प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र की पूर्व राज्य मंत्री विद्या जयप्रकाश ठाकुर, प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ श्याम अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री अमरजीत मिश्रा तथा उत्तर भारतीय महासंघ के मुंबई अध्यक्ष डॉ मनोज दुबे उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह , प्राचार्य एनएन पांडे ,पूर्व प्रधानाचार्य राधेश्याम सिंह, धर्मेंद्र पाल, डॉ राधेश्याम तिवारी तथा सम्मानित अतिथि के रूप में लाल चंद तिवारी, एडवोकेट विजय सिंह ,राकेश मणि तिवारी ,रमेश सिंह, सत्येंद्र सिंह ,ओम प्रकाश मिश्रा, इंद्रजीत उपाध्याय, सत्यनारायण यादव तथा रमेश सिंघानिया उपस्थित रहे । इस अवसर पर एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया इसमें अनेक जाने-माने कवियों ने भाग लिया।