Basti

ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित व्यक्ति के 11 हजार रुपया बैंक खाता में हुआ वापस

 

बस्ती(रुबल कमलापुरी)। पंकज कुमार सिंह निवासी विवेकानंद कॉलोनी ब्लॉक रोड थाना कोतवाली जिला बस्ती द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती हेमराज मीना के सम्मुख फर्जी बैंक प्रतिनिधि बनकर फोन कॉल के जरिये बैंक खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपये निकालने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा प्रार्थना-पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर सेल बस्ती के प्रभारी उप निरीक्षक विकास यादव, उप निरीक्षक कमला कान्त शुक्ला, का0 धीरेंद्र कुमार यादव, का0 मोहन यादव, का0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी साइबर सेल बस्ती को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिनके अथक प्रयास से ऑनलाइन धोखाधड़ी से निकाली गयी धनराशि 11 हजार रुपया पंकज कुमार सिंह के बैंक खाते में वापस कराया गया। रुपया वापस आने से पंकज कुमार सिंह द्वारा प्रसन्नता व्यक्त किया गया तथा प्रफुल्लित होते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती, साइबर सेल तथा बस्ती पुलिस को धन्यवाद दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!