Uncategorized

कांग्रेस जिला अध्यक्ष-नगर कोतवाल के बीच नोकझोंक का ऑडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर छाया

 

सुल्तानपुर। जनपद में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक राणा व प्रभारी नगर कोतवाल की बीच हुई नोक झोंक का आडियो वायरल हुआ है। जो सोशाल मीडिया पर सुर्खियों में चल रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सुपर मार्केट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे थे। इसकी भनक कोतवाली नगर प्रभारी ओमवीर सिंह को लगी। उन्होंने जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा को फोन करके कहा कि बिना अनुमति के कार्यक्रम नहीं किया जा सकता है। आप बगैर अनुमति के कई दिन से ऐसा कार्य कर रहे हैं। जिस पर अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि पार्टी का निर्देश है, ऊपर से आदेश आएगा तो निश्चित तौर पर कार्यक्रम किया जाएगा। अगर आपको गलत लग रहा है तो मुकदमा कायम कर गिरफ्तारी करिए। इसी बात को लेकर दोनों जन के बीच टेलीफोन पर जमकर नोकझोंक हुई है। एक दूसरे को……… दी जा रही है। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और सुर्खियों में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button