Uncategorized

भटहट ग्रामीणों में साबुन वितरित किया गया विधायक के निर्देश पर परशुराम पुर में राशन वितरित हुआ,

पंकज मोदनवाल की रिपोर्ट,

भटहट गोरखपुर भटहट में सार्वजनिक खाद्यान्न वितरण की दुकान पर देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के द्वारा अंत्योदय कार्ड, मनरेगा कार्ड,श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक दिहाड़ी मजदूरों को निशुल्क राशन वितरण हुआ। राशन वितरण के समय भटहट मण्डल के भाजपा अध्यक्ष जीतन सिंह व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील मोदनवाल ने राशन लेने वाले सभी लोगो से कहा कि 1मीटर की दूरी बनाकर ही राशन लेने का प्रयास करे। साथ ही हाथ को धुलने के लिये भटहट मण्डल के द्वार साबुन भी वितरित किया गया। और इसी प्रकार ग्राम पंचायत परशुराम पुर में पिपराईच के विधायक महेन्द्र पाल सिंह के निर्देश पर ग्रमीणों में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष रेनु पाण्डेय ने राशन वितरित किया। साथ ही रेनु पाण्डेय ने कहा कि घरो में ही रहे।साथ ही विधायक जी के निर्देश पर भटहट मण्डल के कार्यकर्ताओं ने भी कई गाँवो में राशन वितरित किया। राशन वितरण में पिपराईच के योजना प्रभारी संजय सिंह, रविन्द्र सिंह आदि लोग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!