Uncategorized

मामूली विवाद में चली गोली, एक की मौत, दो ट्रामा सेंटर रिफर

मृतक

घायल

जगदीशपुर-अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे चोपाई में कोटे के मामूली विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। जिसमे एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। आनन फानन में सभी को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहा पर एक मौत हो गयी। वही दो लोगो की हालत गंभीर होने के चलते ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कंचनाव के पूरे चोपई निवासी वीरेंद्र मिश्रा की सरकारी गल्ले की दुकान है जिसकी शिकायत पडोसी परशुराम ने की थी। उसी मामले को लेकर दोनों पक्षो में तनातनी का माहौल बना रहता था। यही मामला गुरुवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। उमेश मिश्रा राजेन्द्र कमलेश व राकेश सभी लोग अपने घर के बाहर बैठे हुए थे तभी छत से परशुराम सहित चार लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमे उमेश सहित सभी लोग घयाल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहाँ पर उमेश मिश्र पुत्र शिव कुमार उम्र 35 वर्ष की मौत हो गयी। वही राजेन्द्र व कमलेश को लखनऊ रेफर किया गया है।
इस संबंध में कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कुछ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर लिखे जाने तक तहरीर नही मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button