Uncategorized

मुंबई,बिरहासम्राट मंगल यादव समरस फाउंडेशन कार्यालय में सम्मानित

बिरहासम्राट मंगल यादव समरस फाउंडेशन कार्यालय में सम्मानित

रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय

मुंबई: देश के प्रख्यात बिरहा गायक एवं कवि मंगल यादव का आज बोरीवली पूर्व स्थित समरस फाउंडेशन कार्यालय में भव्य सम्मान किया गया । साथ ही बिरहा गायक रमापति यादव का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर हास्य सम्राट कवि सुरेश मिश्र समरस फाउंडेशन के महासचिव शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, सचिव भगत सिंह ,समाजसेवी डॉ शैलेश यादव, गोविंद यादव ,डॉ लाल चंद गुप्ता, राजकुमार यादव, लालजी यादव, जय प्रकाश शर्मा ,संतोष यादव आदि मान्यवर उपस्थित थे । मंगल यादव ने कहा कि वे अपनी रचनाओं के माध्यम से वे समाज और देशवासियों को निरंतर जगाने का काम करते हैं। इस अवसर पर सुरेश मिश्र ने भी अपनी एक रचना प्रस्तुत की । कार्यक्रम का संचालन शिवपूजन पांडे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button