Uncategorized

मुंबई,विभाग निरीक्षक केशव कुमार कातकडे का आकस्मिक निधन

विभाग निरीक्षक केशव कुमार कातकडे का आकस्मिक निधन

रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग में हिंदी माध्यमिक विभाग के विभाग निरीक्षक केशव कातकडे का आज सुबह हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। कल्याण पश्चिम के संस्कार धाम स्थित केसरी कुटीर सोसायटी में रहने वाले कातकडे बेहद विनम्र और मिलनसार प्रवृत्ति के थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षणाधिकारी महेश पालकर, उपशिक्षणाधिकारी राजू तड़वी ,जयश्री यादव, सुजाता खरे, ममता राव, अधीक्षक अशोक मिश्रा, शिक्षक सेना के अध्यक्ष के पी नाईक, शिक्षक सभा के प्रवीण यादव, उपेंद्र राय, चंद्रवीर यादव आदि ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। शाम 6 बजे लाल चौकी श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button