Uncategorized

मुम्बई,गीतकार समीर अनजान को डॉ राम मनोहर त्रिपाठी पुरस्कार

गीतकार समीर अनजान को डॉ राम मनोहर त्रिपाठी पुरस्कार

रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय

मुंबई : महानगर की प्रतिष्ठित संस्था भारतीय सद विचार मंच द्वारा रविवार को दहिसर पूर्व स्थित भारतीय सद विचार मंच, सभागृह में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गीतकार समीर अनजान को डॉ राम मनोहर त्रिपाठी पुरस्कार2019 तथा वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी को ठाकुर हरदत्त सिंह आदर्श पत्रकारिता पुरस्कार2019 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रमेश दुबे,, समाजसेवी तथा शिक्षासम्राट पंडित लल्लन तिवारी, पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक प्रकाश सुर्वे, वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी द्वारिका प्रसाद मिश्रा, समाजसेवी पंकज मिश्रा, हरीश चंद्र मिश्रा, ,पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, दयाशंकर पांडे, जगदीश ओझा ,पत्रकार अरुण उपाध्याय ,सुनील पांडे ,श्री दिनेश चंद्र उपाध्याय ,उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉक्टर किशोर सिंह ,ब्रह्मदेव सिंह समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। भारतीय समाचार मंच के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महामंत्री हरी प्रसाद पांडे ने किया, जबकि आभार संस्था के प्रवक्ता कमला शंकर मिश्रा ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button