Uncategorized

मुम्बई,डॉ किशोर सिंह ने किया शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड का अभिनंदन

डॉ किशोर सिंह ने किया शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड का अभिनंदन

रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय

मुंबई : समाजसेवी तथा मुंबई कांग्रेस के सचिव डॉक्टर किशोर सिंह ने महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री श्रीमती वर्षा गायकवाड के धारावी स्थित उनके आवास पर जाकर अभिनंदन किया तथा उन्हें नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के गुजराती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भरत पारेख, दीनदयाल अग्रवाल तथा शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित थे। डॉ किशोर सिंह ने कहा कि श्रीमती वर्षा गायकवाड के शिक्षा मंत्री बनाए जाने से शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार होगा, तथा उसकी कमियां दूर होगी। उन्होंने कहा कि श्रीमती वर्षा गायकवाड सुशिक्षित तथा ऊर्जावान मंत्री के रूप में सराहनीय काम करेंगी। डॉ किशोर सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र की नई सरकार आम लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी तथा शानदार 5 वर्ष पूरा करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button