Uncategorized

मुम्बई,राहुल एजुकेशन द्वारा ‘उत्सव 2020’ का भव्य आयोजन

राहुल एजुकेशन द्वारा ‘उत्सव 2020’ का भव्य आयोजन

रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय

मुंबई : भारत की प्रमुख शैक्षणिक संस्था राहुल एजुकेशन द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी उत्सव 2020 का भव्य आयोजन किया गया है। 13 से 16 फरवरी तक चलने वाले इस उत्सव में हजारों बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुंदर अवसर मिलेगा। राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव 2020 का थीम, माइंड योर हेड रहेगा। उत्सव 2020 में 88 से अधिक इवेंट्स को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्सव 2020 विद्यार्थियों के लिए नृत्य ,गायन, अभिनय, संगीत, कला तकनीकी आदि को प्रस्तुत करने का एक प्रभावशाली प्लेटफार्म है। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने भी उत्सव 2020 के लिए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। ज्ञातव्य है कि राहुल एजुकेशन द्वारा महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश तक 60 से अधिक स्कूल तथा कालेजों का संचालन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button