Uncategorised

मुम्बई,शिवसैनिकों के दिलों में अमर रहेंगी मां साहेब- शशिकांत पाटकर

शिवसैनिकों के दिलों में अमर रहेंगी मां साहेब- शशिकांत पाटकर

रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय

मुंबई: शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की धर्मपत्नी स्वर्गीय मीनाताई ठाकरे के जन्मदिन को ममता दिवस के रूप में मनानेवाले शिवसैनिकों ने सोमवार को मां साहेब के जन्मदिन पर न सिर्फ उन्हें याद किया अपितु उनके जन्मदिन पर अनेक सामाजिक काम भी किए। भारी संख्या में शिवसैनिकों ने दादर स्थित मां साहेब की प्रतिमा पर मत्था टेका तथा फूल चढ़ाएं। विलेपार्ले के पूर्व नगरसेवक शशिकांत पाटकर ने भी ममता दिवस पर मां साहेब को याद किया। पाटकर ने कहा कि मां साहेब हर शिवसैनिक को अपने बेटे की तरह प्यार करती थी। यही कारण है कि हम उनके जन्मदिन को ममता दिवस के रूप में मनाते हैं। वे एक महान महिला थी, जिन्होंने हमेशा सबको सुखी तथा आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। मां साहेब शिवसैनिकों के दिलों में हमेशा अमर रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!