Uncategorized

मुम्बई : लॉक डाउन में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को महेश पालकर ने दी सहूलियत

संवाददाता : एसपी पांडेय

मुंबई : कोरोना महामारी के चलते चल रहे लॉक डाउन के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के अनेक कर्मचारी एक अप्रैल को सेवानिवृत्त हो चुके हैं तथा अनेक कर्मचारी एक मई से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। विभागीय नियमों के अनुसार सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को अंतिम दिन अपनी ड्यूटी पर हाजिर होना पड़ता है। ऐसे में सेवानिवृत्त हो चुके या सेवानिवृत्त होने जा रहे कर्मचारियों के सामने अंतिम दिन हाजिरी को लेकर , एक विकट समस्या थी। शिक्षक यूनियनों ने भी इस बाबत शिक्षणाधिकारी महेश पालकर से ऐसे कर्मचारियों को अंतिम दिन हाजिर रहने से छूट देने का निवेदन किया था। शिक्षणाधिकारी ने लॉक डाउन की समस्या को देखते हुए नया सर्कुलर जारी करके ऐसे कर्मचारियों को अंतिम दिन हाजिर रहने से छूट देने का आदेश जारी किया है। शिक्षणाधिकारी के इस आदेश से सेवानिवृत्त हो चुके या सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button