Uncategorized

सम्भावित बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुये जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

-जिलाधिकारी ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

उन्नाव (ब्यूरो रिपोर्ट)। गंगा नदी के बायें किनारे पर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने सम्भावित बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुये स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह को निर्देश दिये कि जो लोग बाढ़ के समय बाढ़ से प्रभावित होते हैं, और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाता है, उन सभी की लिस्ट तैयार कर ली जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी शारदा नहर संजीव झा से सम्भावित बाढ़ के लिये उनके द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में समीक्षा की। अधिशाषी अधिकारी शारदा नहर द्वारा जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि बाढ़ के समय होने वाली कटान को रोकने के लिये ड्रेजिंग का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुये कहा कि इन तैयारियों के बावजूद भी यदि कटान होती है तो पहले से ही तैयारी कर ली जाये। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं होनी चाहिये।जिलाधिकारी ने इस निमित्त वहां के लोगों (जो गंगा के बिल्कुल बगल में बस गये हैं) से बात की तो उन लोगों द्वारा बताया गया कि बाढ़ के समय पानी काफी बढ़ जाता है, पोनी रोड तक भी पानी पहुंच जाता है, जिस पर जिलाधिकारी ने बाढ़ से पीड़ित लोगों को जिन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना होता है कि लिस्ट बनाने के लिये कहा। उन्होंने साथ ही उप जिलाधिकारी, सदर को तत्काल दूरभाष के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, अधिशाषी अधिकारी शारदा नहर संजीव झा सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button