Uncategorized

कहासुनी के दौरान चले चाकू से गई एक जान

 

अमेठी । जनपद के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे सिद्धि मजरे औरंगाबाद गाँव में मामूली कहासुनी में दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक को चाकुओं से गोदकर लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल युवक को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल युवक को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में में हैदरगढ़ के पास युवक ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे सिद्धि मजरे औरंगाबाद गाँव में रविवार दोपहर धान के खेत में पानी लगाते समय दो पक्षों में कहासुनी हो गई जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत करवा दिया। शाम होते ही एक बार फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक युवक ने हंसराज पासी (22) पुत्र राम जियावन नाम के युवक को चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया. लखनऊ ले जाते समय घायल युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया । जिसके बाद से गाँव में तनाव का माहौल है। क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना संतोष कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे सिद्धि औरंगाबाद गाँव में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के मामा की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि गाँव में पुलिस बल तैनात है और शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए दविश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button