Uttar Pradesh

अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र

भाजपा के लोककल्याण संकल्प पत्र में जनहित की योजनाएं

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान का प्रचार समाप्त होने से पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र यानी भाजपा के लोककल्याण संकल्प पत्र 2022 को जारी कर दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 विधानसभा क्षेत्र के लिए आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन क्षेत्रों में दस फरवरी को मतदान होना है।भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के अन्य दिग्गज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज होने वाले कार्यक्रम में घोषणा पत्र को जारी किया। पहले यह लोककल्याण संकल्प पत्र 2022 रविवार को जारी किया जाना था लेकिन भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि प्रदेश के हर जिले में आधुनिक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से युक्त मेडिकल कालेज स्थापित होंगे। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी सेवाएं एक निश्चित समय में प्राप्त हों, इसकी गारंटी देने वाला कानून लाया जाए। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि अयोध्या में श्री राम से संबंधित संस्कृति, शास्त्रों एवं धार्मिक तथ्यों पर शोध के लिए रामायण विश्वविद्यालय को स्थापित किया जाएगा। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि बहन-बेटियों से लव जिहाद करने वालों को कम से कम 10 साल की सजा और एक लाख के जुर्माना किया जाए। जिससे इस कुकत्य को करने से पहले कोई भी एक हजार बार सोचे।उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने बहुत ही तेजी से आगे बढ़ाया है। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भी भाजपा संकल्प लेती है कि उत्तर प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। लोक कल्याण संकल्प पत्र में भाजपा ने पांच हजार करोड़ रुपया के साथ मिशन आत्मनिर्भर की शुरूआत करने का लक्ष्य रखा है। इसके अंतर्गत पांच लाख लाख नए महिला एसएचजी बनाई जाएंगी। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में नियमित रूप से गरीब कल्याण मेला आयोजित होगा। जिसके माध्यम से प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सकें। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि प्रदेश की भाषाओं में शोध को बढ़ावा देने के लिए सूरदास ब्रजभाषा अकादमी, गोस्वामी तुलसीदास अवधी अकादमी, केशवदास बुंदेली अकादमी एवं संत कबीर दास भोजपुरी अकादमी स्थापित की जाएंगी। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नत योजना शुरू की जाएगी, जिसके अंतर्गत प्रदेश के सभी गांवों का समग्र विकास होगा।इससे पहले सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के संकल्प पत्र को पूरा किया गया। 2022 के संकल्प पत्र को लेकर मेरी अध्यक्षता में कमेटी बनी थी। हमने जनता से सुझाव लेकर संकल्प पत्र बनाया। 30 हजार से ज्यादा सुझाव लिए गए थे। भाजपा उत्तर प्रदेश ने लोक कल्याण संकल्प पत्र प्रदेशभर से सुझाव एकत्र कर बनाया है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में बीते दिनों पार्टी की ओर से आकांक्षा पेटी लांच की गई थी। मुख्यमंत्री ने ‘यूपी नंबर एक, सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ अभियान शुरू किया था। लोक कल्याण संकल्प पत्र के लिए सुझाव जुटाने का अभियान 15 दिसंबर, 2022 को शुरू हुआ। प्रदेश की 30 हजार ग्राम पंचायत, सभी विधानसभा क्षेत्रों और महानगरों में विभिन्न सामाजिक और आर्थिक वर्ग के लोगों से संवाद किया गया। उनसे सुझाव मांगे गए। आकांक्षा पेटियां लगाई गईं। इसके साथ ही मिस्ड काल और ई-मेल के माध्यम से भी सुझाव लिए गए।

भाजपा के संकल्प पत्र 2022 के प्रमुख बिंदु

प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य
उज्ज्वला योजना के तहत होली दिवाली पर दो एलपीजी सिलेंडर मुफ्त
60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस यात्रा
प्रदेश के सभी नागरिकों को निश्चित अवधि में मिलेगी 339 सरकारी सुविधाएं
मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर, बहराइच में बनेंगे एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर
अगले 5 सालों तक सभी किसानों को सिंचाई पर मुफ्त बिजली
गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर भुगतान
कन्या सुमंगला राशि बढ़ाकर 15000 से 25000 रुपये
सीमांत और छोटे किसानों के लिए दुगनी किसान सम्मान निधि
मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी
मेधावी छात्रों को लैपटॉप
यूपीएससी समेत सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या होगी दोगुनी
लता मंगेशकर की स्मृति में बनेगी परफॉर्मिंग आर्ट्स अकैडमी
काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी, प्रयागराज में मेट्रो
वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाकर 1500
प्राथमिक स्कूलों में टेबल बेंच की व्यवस्था
हर मण्डल में कम से कम एक विश्वविद्यालय
हर परिवार को कम से कम एक रोजगार
बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में भव्य स्मारक
एम्बुलेंस और एमबीबीएस की सीटों को दोगुना करेंगे
लव जिहाद रोकने के लिए दस साल की सजा और एक लाख का जुर्माने का प्रावधान
माँ अन्नपूर्णा कैंटीन बनाकर गरीबों को सस्ता खाना देंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!