Sultanpur

जिलाध्यक्ष का जोर,पंचायत चुनाव की ओर, पूरे जिले में पार्टी “फैलाव” की तरफ

अखंड नगर तक सिमटी पार्टी अभी तक दस ब्लॉक तक भरी हुंकार

सुभासपा जिलाध्यक्ष ने छेड़ रखा है सदस्यता अभियान

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बनाया जा रहा सदस्य

 

सुलतानपुर(ब्यूरो)। अभी कुछ माह पूर्व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विनीत सिंह ने पूरी ताकत लगा दी है कि ऐसा वर्क किया जाए कि पंचायत चुनाव में पार्टी की एक ऐसी हैसियत बने कि अन्य दलों के नेता भी सुभासपा के मजबूती की “दाद” दें। अभी इसी दिशा में जिलाध्यक्ष का कार्य चल रहा है कि अब एक ब्लॉक अखंड नगर की पार्टी नहीं है, बल्कि अब पार्टी जिले में फैलाव की तरफ है, यानि की 14 में से 10 ब्लॉक तक पार्टी पहुंच गई है। यह पार्टी के लिए एक शुभ संदेश है। पार्टी ने वंचित व्यक्तियों को जोड़ने के लिए लिए सदस्यता अभियान भी चला रखा है, पार्टी से बड़ी संख्या में हर जातिवर्ग के लोग जुड़ भी रहे हैं।
बताते चलें कि आर्थिक रूप से साधन संपन्न विनीत सिंह “बिन्नू” जिले में पहचान के मोहताज नही है, बल्कि इनकी कार्य करने की शैली कुछ अलग है, जो सरलता-विनम्रता के लिए जानी और पहचानी जाती है।14 जून को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में शामिल हुए। हर जाति वर्ग के नेताओं के साथ जिले के कद्दावर व्यक्तियों ने जोरदार स्वागत इसलिए किया कि अब सुभासपा को एक शानदार-होनहार नेता मिला है। नेतृत्व की परख भी अच्छी है कि तत्काल जिले की बागडोर भी सौंप दी। अर्थात तुरंत जिलाध्यक्ष भी बना दिया। अब जिले में पार्टी में निश्चित तौर पर निखार आएगा। स्वाभाभिक भी है, अब पार्टी जो एक ब्लॉक अखण्डनगर तक सीमित थी,नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में “फैलाव” होना शुरू हो गया है। अब पार्टी अखण्डनगर से निकल कर 14 में से 10 ब्लॉक तक पहुंच गई है। अभी तक करीब 22 हजार कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ चुके हैं। जिलाध्यक्ष विनीत सिंह का मानना है कि पंचायत चुनाव के पहले करीब 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे की पार्टी जिले में पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सके। विरोधी भी पार्टी के मजबूती का “लोहा” माने। इसी सोच के साथ जिलाध्यक्ष लक्ष्य की ओर चल पड़े हैं। कठिनाइयां भी मुंह बाए खड़ी हैं, पर, इसकी परवाह किए बगैर,जिलाध्यक्ष उस डगर पर निकल चुके हैं, जिस रास्ते पर कदम चहली करने से पार्टी मजबूत होती है। इरादा एकदम जिलाध्यक्ष का “अटल” है। तभी महिला,यूथ,अल्पसंख्यक, कानून प्रकोष्ठ आदि के जिलाध्यक्षों को नियुक्त कर दिया गया है। बची-खुची कोर कसर को सदस्यता अभियान छेड़ कर जिलाध्यक्ष पूरी कर दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष विनीत सिंह का मानना है कि हम सभी पदाधिकारी मिलकर ऐसी रणनीति बना कर चल रहे हैं, कि जिले में आने वाले समय मे पार्टी इतिहास रचेगी। साथ ही पार्टी ने जिस संजोए सपने के साथ हमे जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है, निश्चित तौरपर उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।एक सवाल के जवाब में बहुत कुरेदने पर बताया कि एकाध-दो में हल्का-फुल्का जो मन मुटाव रहता है, उसे भी दूर किया जाएगा,जिससे की पार्टी को और मजबूती मिल सके।

 

स्वास्थ्य-बेसिक विभाग बेपटरी:विनीत सिंह

सत्तारूढ़ पार्टी के सहयोगी दल सुभासपा के जिलाध्यक्ष ने कहा है कि जिले के आला अफसरान सरकार के मंशानुरूप कार्य करें। इसमें शिथिलता बर्दास्त नही की जाएगी। यदि जनहित के कार्य मे खामियां मिली तो ऐसे अधिकारी-कर्मचारी बख्शे नही जाएंगे। शिकायत जिले के प्रभारी मंत्री ओपी राजभर से लेकर शासन तक की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने माना कि बहुत से अधकारी जिले में बहुत अच्छे हैं, बहुत ही बेहतरीन तरीके से कार्य कर रहे हैं,लेकिन कुछेक विभाग ऐसे भी हैं, जो शासन के मंशा के मुताबिक कार्य नही कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्वास्थ्य और बेसिक शिक्षा महकमा सही तरीके से वर्क नही कर रहा है। श्री सिंह ने कहा है कि जिले का मेडिकल कॉलेज में मरीजों के इलाज में यदि कोताही की गई तो अच्छा नही होगा। यदि कहीं पर कुछ भी गड़बड़ी है तो उसे समय रहते ठीक किया जाए। जिलाध्यक्ष ने सख्त लहजे में कहा है कि मरीजों का सही ढंग से इलाज किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!