Sultanpur

क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहूँगी:पलक सिंह

सुलतानपुर विधायक की समाज सेविका पुत्री हैं पलक सिंह

सुलतानपुर(ब्यूरो)। सुलतानपुर से नवनिर्वाचित विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पुत्री पलक सिंह गुरुवार को जनता के बीच पहुंची। कई कार्यक्रमों में शिरकत किया। भरोसा दिलाया कि विश्वास की इस कड़ी को टूटने नहीं दूंगी। क्षेत्र का विकास और सामाजिक समरसता पहली प्राथमिकता होगी।
नव निर्वाचित विधायक पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पुत्री समाज सेविका पलक सिंह ने आज नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रो का दौरा किया। जिसमें नगर के गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम एवं अंबेडकर जयंती के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए धनपत गंज के धनजई, सरैया, मझऊवा, रतीपुर के ग्राम वासियो द्वारा आयोजित सम्मान समारोह मे शामिल हुई। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं, व बुजुर्गवार अपने बीच पलक सिंह को पाकर अपने दुख दर्द से अवगत कराया एवं आवश्यक विकास कार्यों की चर्चा की। जिसमे पलक सिंह ने आस्वस्थ किया कि आपके विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगी। इस दौरान अंबुज तिवारी प्रधान, बबलू पांडेय, शैलेंद्र सिंह, माधुरी, योगेश सिंह, राजेश पांडेय एवं डा राजेश सिंह शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!