Gorakhpur

मंडल अध्यक्ष नें भाजपा से सभासद का टिकट ठुकराया

पिपराइच/गोरखपुर।भाजपा मंडल अध्यक्ष पिपराइच राजेश जायसवाल को भाजपा ने नगर पंचायत पिपराइच के वार्ड नंबर बारह बुद्ध नगर से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन राजेश जायसवाल ने टिकट बंटवारे पर नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा के टिकट को ठुकरा कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया है।
इस आशय की लिखित जानकारी देते हुए आरोप लगाया है कि टिकट बंटवारे में सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है। बताया कि इसलिए मंडल अध्यक्ष पद की गरिमा रखते हुए उपेक्षित कार्यकर्ताओं के साथ रहूंगा। उपेक्षित कार्यकर्ताओं की तरह हम भी निर्दल चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!