Deoria

कार्यकर्ताओं की बदौलत नगर पंचायतों में खिलेगा कमल: शलभ

सदर विधायक ने किया भाजपा चुनाव कार्यालय का  उद्घाटन

निर्वाण टाइम्स ब्यूरो

बैतालपुर (देवरिया)। स्थानीय नगर क्षेत्र में भाजपा नगर पंचायत चुनाव कार्यालय का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डाक्टर शलभ मणि त्रिपाठी ने एक वृद्ध महिला संग भारत माता के जयघोष के बीच फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराएगी। पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ लगे हुए हैं। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं व महानगरों के विकास के लिए दिन – प्रतिदिन ऐतिहासिक कदम उठा रही है। भाजपा शासन काल में देश का प्रत्येक शहर चमक रहा है। सड़क, बिजली, पेय जल, जल निकासी के अलावा साफ – सफाई की व्यवस्था पर सरकार का विशेष ध्यान है। प्रत्येक नागरिक सुविधाओं को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता लगे हुए हैं। जनता ने भी नगर निकाय चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कमर कस लिया है। जनता के सहयोग की बदौलत इस चुनाव में भी पूरे प्रदेश में कमल खिलेगा। इस अवसर पर पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सरिता प्रकाश पासवान, शैलेन्द्र सिंह आजाद, जितेन्द्र कुमार सिंह, राजेश निषाद, राजन यादव, हिमांशु शेखर सिंह, रमेश श्रीवास्तव, सुनील प्रकाश, धनंजय मणि त्रिपाठी, मुन्ना सिंह, उमेश धर, बृजेश तिवारी, रवि चतुर्वेदी, उमेश मल्ल, गिरजेश गुप्ता, पुरुषोत्तम प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!